राजापुर रैनिया में तेजी से की जा रही मतदाता सूची के सत्यापन की प्रकिया


राजापुर रैनिया में तेजी से की जा रही मतदाता सूची के सत्यापन की प्रकिया 

अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजापुर रैनिया में बी.एल.ओ. महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा तेजी के साथ मतदाता सूची के सत्यापन की प्रकिया का कार्य किया जा रहा है! महेंद्र प्रताप सिंह बी.एल.ओ. के जानकारी के मुताबिक सभी गांवों में मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़कर मतदाताओं का सत्यापन करने का काम ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए गांवों में सभी बूथों पर बीएलओ तैनात किए गए हैं। उन्हें डोर-टू-डोर जाकर कार्य करने का आदेश दिया गया है ।आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता सूची के सत्यापन में यदि मतदाताओं द्वारा दस्तावेज लिंक कराने में लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में वह मतदान से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में सभी मतदाता अपने आधार कार्ड या अन्य मांगे जाने वाले दस्तावेज को अपने मतदाता सूची के नाम के साथ लिंक करा दें। इसके लिए प्रतापगढ़ जनपद में स्थानीय स्तर पर एसडीएम के निर्देश पर घर-घर बीएलओ पहुंचकर लोगों के आधार कार्ड लेकर उनके नामों का सत्यापन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ