सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रेम संबंध को विवाह के पवित्र बंधन मैं बांधकर प्रेमी प्रेमिका को किया वैवाहिक जीवन प्रवेश
नीलम ब्यूरो, अक्षयमेल रायबरेली
महराजगंज/ रायबरेली।। देश का एक तबका जंहा आज लिव इन रिलेशन को मान्यता दे रहा है वही आज भी समाज का एक तबका पुराने रीति रिवाजों के मकड़जाल में उलझा है।आज एक ऐसा ही मामला रायबरेली के महराजगंज के राम जानकी मंदिर में देखने को मिला जंहा प्रेमी द्वारा प्रेमिका को भगा लेने जाने पर उसको लड़के के घर वालो ने स्वीकार करने से मना कर दिया।वही लड़की जब वापस अपने घर पहुची तो वंहा भी उसे अपने लिए दरवाजे बंद दिखे।ऐसे में दोनों के दर्द को समझ कुछ सामाजिक लोगो ने उन्हें बसाने का बीड़ा उठाया और दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर मंदिर में उनकी शादी करा कर उनको बसाया।
जिले के महराजगंज कस्बे के राम जानकी मंदिर में विवाह के जोड़े में मौजूद एक दूसरे को वरमाला पहना रहे ये वर वधू कल्पना व सूरज है जोकि एक दूसरे से प्रेम करते थे और घर वालो के विरोध करने पर घर से भाग गए थे।लड़की जब लड़के के साथ उसके घर पहुची तो लड़के वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।वही जब वो वापस अपने घर पहुची तो उसके परिवार ने भी उसे नही अपनाया ऐसे में समाज के कुछ सभ्रांत लोगो ने दोनों को बसाने का बीड़ा उठाया और दोनों के परिजनों से बात की जिसमे सहमति बंनने पर आज दोनों का विवाह महराजगंज के राम जानकी मंदिर में कराया गया और इसमें दोनों के परिजन भी सम्मिलित हुए।
कल्पना व सूरज का विवाह आने वाले समय मे उन लोगो के लिए एक नजीर जरूर बन सकता है जो आज समाज मे अपनी नाक को ऊंचा रखने के लिए अपने कलेजे के टुकड़ों को अपने से जुदा कर देते है या झूठी शान लिए उनकी जान ले लेते है।

0 टिप्पणियाँ