नीलम ब्यूरो,दैनिक अक्षयमेल रायबरेली
रायबरेली जिला अस्पताल में तैनात डॉ बीरबल की जितनी तारीफ की जाए उतना ही कम है। जिला अस्पताल में मरीजों व वी आई पी ड्यूटी देने के बाद भी हर समय मरीजों के लिए जिला अस्पताल में तैनात रहते हैं ।डॉ बीरबल बढ़ती लोकप्रियता ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है आपको बता दें कि डॉ बीरबल द्वारा लकवा अटैक मरीजों को एक ऐसे विशेष इंजेक्शन से ठीक कर दिया जाता है। उसको आधे घंटे के अंदर ही फायदा हो जाता है ये सुविधा उत्तर प्रदेश के कुछ ही जिलों में है वो डॉ बीरबल के अथक प्रयासों से ये सुविधा जिला अस्पताल को मिल पाई है अब तक 60 से 70 मरीजों को इस इंजेक्शन से ठीक किया जा चुका है ।बताते चलें कि डॉ बीरबल का कहना है कि अगर लगवा हुए अटैक मरीज को 4 घंटे के अंदर जिला अस्पताल पहुंचा दिया जाता है तो उसको अपंग होने से बचाया जा सकता है।जिसके लिए उन्हें देश विदेश में कई जगहों पर इसके लिए अवार्ड भी मिल चुका है वही आज पैरालिसिस के एक और मरीज को डॉ बीरबल द्वारा अपंग होने से बचाया गया जबकि डॉ बीरबल छुट्टी पर थे लेकिन समाजसेवियों के निवेदन पर लकवा के मरीज को तुरंत देखने आ गए जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लकवा जैसी बीमारी के लिए इंजेक्शन फ्री में लगाए जाते हैं जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपए है और मरीज को 2 इंजेक्शन लगाए जाते हैं ऐसे में मरीज के कई लाख रुपए बच जाते हैं और उस मरीज का परिवार भी आगे परेशानियों से बच जाता है। अगर किसी ने डॉ को भगवान का रूप दिया है तो इनमें देखने को मिलता हैं।चाहे वो डॉ बीरबल हो या डॉ अल्ताफ हुसैन कार्डियो लॉजिस्ट प्रमुख

0 टिप्पणियाँ