अमेठी पुलिस कस्टडी में मंगलवार को एक अधेड़ की मौत का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।


अमेठी पुलिस कस्टडी में मंगलवार को एक अधेड़ की मौत का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
    शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर आज कांग्रेसियों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ साथ मृतक के परिजनों को उचित मुवाब्जे के साथ साथ बच्चों को नौकरी देने की मांग उठाई। इसके लिये कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा बताते चलें कि अमेठी जिले पीपरपुर में बैंक मैनेजर से 236 लाख की लूट के मामले में मंगलवार को प्रतापगढ़ के अंतू थानाक्षेत्र के बरबंडा गांव के रहने वाले सत्य प्रकाश शुक्ला उर्फ़ साजन को अमेठी की एसओजी और पीपरपुर पुलिस ने उठाया था। सत्य प्रकाश के साथ साथ उसके दो लड़कों को भी पुलिस ने उठाकर पीपरपुर थाने में रखा था। पुलिस की प्रताड़ना के चलते सत्यप्रकाश की तबियत जब बिगाड़ गई तो उन्हें भादर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां के डॉक्यतों ने उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ पहुंचतेन्हि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी जद्दो जहद के सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के आदेश पर नगर कोतवाली अमेठी की एसओजी और पीपरपुर पुलिस के खिलाफ 302 सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, तब जाकर परिजनो ने सत्य प्रकाश का पोस्टमार्टम करवाया। इसी मामले में आज सुल्तानपुर के कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन  करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेसियों ने मांग उठाई कि अमेठी जिले की दोषी एसओजी और पीपरपुर पुलिस को निलंबित करने के साथ साथ उन्हें बर्खास्त कर उचित कार्यवाही की जाय। इसके अलावा सत्य प्रकाश के परिजनों को उचित मुवाब्जा और परिवार में नौकरी दी जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ