स्थानांतरण के बाद भी चार्ज नहीं दे रहा है ग्राम विकास अधिकारी ब्लॉक हैदर गढ़ के ग्राम पंचायत कोलवा का मामला। कहीं कमीशन खोरी का चक्कर तो नहीं ?


स्थानांतरण के बाद भी चार्ज नहीं दे रहा है ग्राम विकास अधिकारी
 ब्लॉक हैदर गढ़ के ग्राम पंचायत कोलवा का मामला।

बाराबंकी    ।

 बाराबंकी जनपद के विकासखंड हैदर गढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलवा  मे  तैनात  रहे  ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार गौतम द्वारा स्थानांतरण होने के बाद भी अभी तक अपना चार्ज वर्तमान में तैनात  ग्राम विकास अधिकारी पंकज कुमार यादव को चार्ज नहीं दे रहे   है   जिसके चलते ग्राम पंचायत कोलवा का होने वाला विकास कार्य बाधित है आपको बता दें पूर्व में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार गौतम का ग्राम विकास विभाग द्वारा स्थानांतरण अन्यत्र जगह के लिए कर दिया गया है जिसके बाद भी  वह अपना संबंधित ग्राम पंचायत का बस्ता रखे हुए हैं और घूम घूम कर ग्राम पंचायत में अवैध वसूली भी कर रहे हैं गौरतलब हो कि कोलवा ग्राम पंचायत में पूर्व में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी ने विकास कार्यों में काफी गड़बड़झाला किया है इसी को लेकर अभी तक वह अपना बस्ता वर्तमान में तैनात हुई है ग्राम विकास अधिकारी पंकज यादव को नहीं सौंप रहे  है   कोलवा ग्राम पंचायत की जनता को परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है आए दिन विकासखंड हैदर गढ़ के चक्कर लगाकर  सैकड़ों लोग वापस चले जाते हैं इस संबंध में      ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज यादव का कहना है कि उनको कोलवा ग्राम पंचायत का विभाग  द्बारा   लिखित में मिला हुआ है लेकिन बस्ता पूर्व ग्राम विकास अधिकारी के पास रखा हुआ है जिसके   चलते परिवार  रजिस्टर की  नकल  के  लिए  सैकड़ों लोग  बिना परिवार  रजिस्टर  की .नकल  बनवाये  वापस  लौट  रहे  है ।


इनसेट----




 कहीं कमीशन खोरी का चक्कर तो नहीं   ?

विकास खँड   हैदरगढ   की ग्राम पंचायत कोलवा में पूर्व में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी पवन गौतम द्वारा स्थानांतरण होने के बाद उनकी जगह   तैनात दूसरे ग्राम विकास अधिकारी को अभिलेखों का बस्ता ना देना कहीं कमीशन खोरी का चक्कर तो नहीं जिसके चलते पवन गौतम द्वारा अभी तक  चार्ज  नही  दिया  जा रहा है यह बात ग्राम पंचायत में जनता के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ