अक्षय मेल समाचार /मनीष मिश्र
प्रतापगढ़
दुर्गागंज।रामलीला समिति राजापुर महोथरी द्वारा रामलीला का आयोजन किया गयाहै। इसमें रामलीला मंचन के दौरान विभीषण शरणागति, रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया।
रामलीला समिति राजापुर महोथरी का ऐतिहासिक महत्व है।1949 में पहली बार यहां रामलीला का मंचन किया गया था। यह मंचन राजापुर महोथरी के स्व०श्रीरामस्त मिश्र की अध्यक्षता में किया गया था। यहाँ पर रामलीला सात दिन तक चलती है। यहां के स्टेज के सेट देखने योग्य हैं।जिनमें अधिकतर स्थायी लोग हैं। इस रामलीला की खासियत होती है कि इसके प्रधान पात्र एक ही परिवार के होते हैं। उनके परिवार के सदस्य पीढ़ी दर पीढ़ी रामलीला करते हैं। रामलीला तो दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।दिलीप मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, शैलेश कुमार, दीनानाथ मिश्र, राम किशोर मिश्र, सुशील कुमार,आदि लोग रामलीला का आनंद लिए

0 टिप्पणियाँ