सुविधा शुल्क नहीं मिली तो लेखपाल ने नहीं लगाई रिपोर्ट।
तहसील हैदर गढ़ के ग्राम पंचायत बमरौली आई मां के लेखपाल का कारनामा
बाराबंकी । रामधीरज यादव
बाराबंकी जनपद के हैदर गढ़ तहसील में कोलवा ग्राम पंचायत का राजस्व कर्मी लेखपाल द्वारा आय जाति निवास प्रमाण पत्र मे अपनी ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं लगाई है तकरीबन 3 महीने से कोलवा ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल द्वारा जरूरतमंदों के इन अभिलेखों को नजरअंदाज किए हुए हैं लोगों का कहना है कि हल्का लेखपाल द्वारा आय जाति निवास बनवाने के नाम पर लोगों से सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है इस संबंध में आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों ने ऑनलाइन आवेदन तो कर दिया लेकिन लेखपाल द्वारा रिपोर्ट नहीं लगाई जा रहे हैं जिसको लेकर 3 महीने से जरूरतमंद लोग हैदर गढ़ तहसील की परिक्रमा करते देखे जा रहे हैं इस संबंध में जब हल्का लेखपाल से बात की जाती है तो यही कहता है ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं लगाएंगे जिसको जहां जाना है वहां जाए लेखपाल के इस कारनामे से जरूरतमंद लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है कई लोगों ने हल्का लेखपाल की शिकायत उप जिलाधिकारी हैदर गढ़ सहित तहसीलदार हैदर गढ़ से भी की लेकिन दबंग और अपनी जिद का हठ धर्मी लेखपाल जिलाधिकारी और तहसीलदार के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहा है मालूम हो कि छात्र और छात्राओं के छात्रवृत्ति हेतु सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है जिसमें आय जाति निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है छात्रवृत्ति के आवेदन करने और जमा करने की नियत तिथि भी बीत चुकी है 10 अक्टूबर को विद्यालय के द्वारा शिक्षा विभाग को छात्रवृत्ति के अभिलेख भी जमा करने के लिए आदेश किया गया था विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों द्वारा जिन छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के अभिलेख जमा हो गए उनको सबमिट करवा दिया गया है लेकिन जिन छात्र-छात्राओं के आय जाति निवास प्रमाण पत्र ही नहीं बन पाए उनका कार्य अधूरा रह गया है अखबार में नाम न छापने की शर्त पर एक दर्जन लोगों ने बताया कि हल्का लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क को लेकर छात्र छात्राओं के द्वारा के आवेदन आय जात निवास प्रमाण पत्र में की रिपोर्ट नहीं लगाई है जिसके चलते छात्र और छात्राओं का छात्रवृत्ति फार्म भी अधूरा रह गया और नहीं जमा हो सका है इस संबंध में छात्र और छात्राओं के अभिभावकों में खासा रोष देखा जा रहा है जिलाधिकारी हैदर गढ़ से इस संबंध में मोबाइल पर संपर्क साधा गया तो उनसे कोई वार्ता नहीं हो सकी है ।

0 टिप्पणियाँ