ऊचाहार (RBSK)टीम द्वारा स्पेशियल्टी चाइल्ड हॉस्पिटल नोएडा में(रुमेटिक हार्ट)पेशंट अमन को मिला नया जीवन
अक्षय मेल समाचार/नीलम
ऊचाहार ,रायबरेली।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मासूमों को नई जिंदगी दे रहा है सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राशि बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जनपद रायबरेली में अच्छे से कार्य कर रही है इस कार्य कर इस कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण उनमें किसी प्रकार की विकृति बीमारी या अपंगता या पोषण की कमी की पहचान कर सरकार द्वारा निशुल्क इलाज तथा शल्य चिकित्सा ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो टीम में कार्य करती हैं जो वित्तीय वर्ष में दो बार आंगनवाड़ी तथा एक बार समस्त प्राथमिक विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं तथा आवश्यकतानुसार दवा परामर्श एवं ऑपरेशन हेतु रेफरल सेंटर पर भेजने का कार्य किया जाता है
इसी क्रम में ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीम लीडर डॉ शिवकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम द्वारा हर *नारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार में पढ़ने वाले छात्र अमन पुत्र रमेश माली निवासी मालिन का पुरवा बहरवा के स्वास्थ्य परीक्षण में पता लगा कि बच्चे को रूमेटिक हार्ट डिजीज हृदय रोग से पीड़ित है* आरबीएसके की टीम के द्वारा छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संदर्भित किया गया एवं निश्चित दिनांक पर बुलाया गया जहां छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के अधीक्षक द्वारा डॉक्टर आरबी सिंह द्वारा छात्र का परीक्षण कर जिला अस्पताल रायबरेली में रिफर किया गया और छात्र को जिला अस्पताल रायबरेली से मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया किंतु ऑपरेशन की प्रतीक्षा सूची लंबी होने के कारण *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.के. सिंह द्वारा उसका पुनः रेफरल बनाकर उसे सुपर स्पेशियल्टी चाइल्ड हॉस्पिटल नोएडा भेजा गया* जिसमें जनपद के स्वास्थ शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना एवं डी.आई.सी मैनेजर नितेश जायसवाल द्वारा नोएडा जनपद की डी.ई.आई. सी मैनेजर रचना से वार्ता कर उसे ऑपरेशन से पूर्व चिकित्सकीय जांच के लिए बुलाया गया एवं परीक्षण उपरांत उसका नोएडा में हृदय की शल्य चिकित्सा नि:शुल्क कराई गई छात्र अमन जो कि 15 वर्ष की आयु में इस रोग से ग्रसित था अब उसके जीवन पर इस रोग से संबंधित कोई संकट नहीं छात्र के परिजन स्वास्थ विभाग को आभार प्रकट करते हुए सभी मदद करने वाले अधिकारियों एवं ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की बहुत प्रशंसा कर रहे हैं (RBSK) टीम के मेंबर डॉo शिव कुमार, डॉ. हेमलता ,डॉ. अफरोज, डॉ. प्रवीण एवं फार्मेसिस्ट विजय, प्रियांशु ,अर्चना एवं सरोज को अमन परिवार वाले ने टीम को बहुत बधाई दी और अपना आभार प्रकट किया।

0 टिप्पणियाँ