पशुपालक खुरपका, मुँह पका रोग से बचाने के लिए कराये पशुओ का टीकारण : नेहा शर्मा


पशुपालक खुरपका, मुँह पका रोग से बचाने के लिए कराये पशुओ का टीकारण : नेहा शर्मा

जनपद में 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलेगा खुरपका, मुँहपका पशुओं का टीकारण अभियान : डीएम


 अक्षय मेल समाचार /नीलम

रायबरेली । जिलाधिकारी नेहा शर्मा पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि खुरपका, मुँह पका रोग एक विषाणु जनित  रोग है जो हवा पानी द्वारा सीधे रोगी पशु के सम्पर्क में आने से स्वस्थ पशुओं में फैलता है इससे पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है व अधिक संक्रमण से उनकी मृत्यु भी हो सकती है। इस रोग के नियंत्रण हेतु पशुपालन विभाग द्वारा गत कई वर्षो से संचालित एफ0 एम0 डी0 सी0 पी0 के अन्तर्गत टीकाकरण योग्य पशुओं में एफ0एम0डी0 का टीकाकरण शत्-प्रतिशत किया जा रहा है। जनपद की समस्त तहसीलों के अन्तर्गत ग्रामों के पशुओं में अधिकांश 
पशुपालकों ने अपने पशुओं में समय से टीकाकरण कराया है जिन पशुपालकों के 
पशुओं का टीकाकरण नही हुआ है वह पशुपालन विभाग द्वारा गठित टीकाकरण 
टीमों द्वारा पशुपालकों के हित में गांव-गांव में पंहुचकर पशुओं में शत्-प्रतिशत निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है, जो कि अत्यन्त सराहनीय है।

राष्ट्रीय कार्यक्रम खुरपका -मुँहपका रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान के 25 वें चरण के मौके पर पशुपालक पशुओं का टीकाकरण करवायेंगे। इसी सहयोग के फलस्वरूप 
भविष्य में भी एफ0एम0डी0 टीकाकरण सुचारू रूप से संचालित होता रहेगा। 

पशुपालन विभाग द्वारा एफ0 एम0 डी0 सी0 पी0 का 25 वां चरण 15 सितम्बर से पुनः आरम्भ किया जा रहा है जो 30 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। यह एक महत्वपूर्ण अभियान है जिसके अन्तर्गत 
टीकारण टीम द्वारा पशुपालकों के द्वार पर निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ