अक्षय मेल समाचार/ नीलम
गुरुबख्शगंज/रायबरेली । पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा रुकने का नाम नही ले रही है।आये दिन पतियो व ससुरालियों से प्रताड़ित पत्नियां थानों में गुहार लगाती दिख जाती है।ताजा मामला गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा में उस समय देखने को मिला जब शराब के नशे धुत बबलू ने अपनी पत्नी को अपने भतीजे के साथ मिलकर जमकर पीटा और उससे भी मन नही भरा तो रस्सी से उसका गला कस दिया और उसे मरा समझकर फरार हो गया।आस पास के लोगो की सूचना पर मौके पर पहुचे मायके पक्ष के लोगो ने उसे सीएचसी पहुचाया जंहा उसका इलाज किया जा रहा है।सीएचसी जतुआ टप्पा में बेसुध सी इलाज़ करा रही ये फूलमती है।इसके शरीर मे कई छोटे है लेकिन इसके गली में बना रस्सी का निशान इसके पति बबलू की हैवानियत का साफ नजारा दिखा रहा है।उसने इसे जान से मारने में कोई कसर नही छोड़ी।दरअसल पीड़िता का पति शराब का लती है कल भी देर रात वो शराब के नशे में मदहोश होकर घर पहुचा और किसी बात पर पति पत्नी में विवाद हो गया।तब बबलू ने अपने भतीजे कमलेश के साथ मिलकर फूलमती को जमकर पीटा और उसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से उसके गले मे रस्सी का फंदा डालकर कस दिया और उसे मरा समझ कर वँहा से चलता बना।आस पास के लोगो ने चीख पुकार सुनकर मामले की सूचना पीड़िता के मायके वालों की दी।जब वो पीड़िता को लेकर थाने पहुचे लेकिन वँहा से उन्हें मेडिकल व इलाज़ के लिए सीएचसी भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ