अक्षय मेल समाचार /सुशील तिवारी
तिलोई /अमेठी- कोतवाली मोहनगंज पुलिस के उपनिरीक्षक बीएल रावत कां.सौरभ अग्रहरि व श्रीकांत विश्वकर्मा ने मुअसं 203/8 में वांछित दो वारंटियों को मुखबिर की सूचना पर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब उक्त दोनों वांछित गुरूवार की रात्रि कहीं बाहर से आकर अपने ग्रह आवास पर ठहरे थे
बताते चलें कि उक्त दोनों वारंटी रामनेवाज पुत्र रामनरेश एवं नन्हे पुत्र रामनेवाज निवासी पूरे दलगंजन मजरे कूरा कोतवाली मोहनगंज मुअसं.203/8 में लम्बे समय से वांछित चल रहे थे जिन्हे मोहनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। वही शिवरतन गंज पुलिस ने उपनिरीक्षक वीरेंद्र पांडे द्वारा वाद संख्या 1302/ 15 धारा 323 /504 भा. द. वि. वारंटी अभियुक्त अशोक पाल पुत्र राम निहोरे पाल निवासी बसंतपुर थाना शिवरतन गंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

0 टिप्पणियाँ