अक्षय मेल समाचार / रामधीरज यादव
बाराबंकी ।पीपल, बरगद जैसे पेड़ो को रोपित करने का मतलब है पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के बेहतर उपाय करने के साथ ,परिंदों जीव जन्तुओं के लिए अनवरत भण्डाराआयोजित करना है
बाराबंकी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना द्वारा शुक्रवार से पूर्वजों की याद में संचालित किये जाने वाले "पितृ पक्ष वृक्षारोपण अभियान
का नगर के जगनेहटा श्मशान घाट में बरगद का पेड़ लगाकर शुभारंभ करने के उपरान्त उक्त विचार व्यक्त किये।
पृथ्वी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुहिम "ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना" के संचालक प्रदीप सारंग ने कहा कि हिन्दू दर्शन के तहत अपने पूर्वजों की याद में पितृ पक्ष के दौरान पिण्डदान की परम्परा है जिसमें आटे से बने पिण्ड को नदी ,नालों और तालाबों के जल में प्रवाहित किया जाता है, जो जलीय जीवों के भोजन दान होता है, ठीक उसी तरह पूर्वजों की याद में "पितृ पक्ष वृक्षारोपण अभियान" के तहत श्मशान घाटों पर बरगद, पीपल, नीम के पेड़ लगाए जाएंगे जो आगे चलकर परिंदों जीव जंतुओं के लिए भोजन उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे यह पर्यावरण सन्तुलन के साथ पुरखों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
श्री सारंग ने यह भी कहा है कि इस अभियान का समापन 28 सितम्बर को पुरखों के नाम जल में सामूहिक पिंडदान और पीपल ,बरगद नीम वृक्षारोपण के साथ किया जाये ।
इस अवसर पर आँखें इंडिया के संरक्षक हरिप्रसाद वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार अजय सिंह गुरुजी , ग्रीन गैंग के संचालक सदस्य मान सिंह, सदानन्द, अब्दुल खालिक, जागो री जागो के चंद्रप्रकाश वर्मा, बृजेश सोनी, वीरेंद्र वर्मा, सुनील मौर्य, मास्टर राम विलासअटवा , सितारा सिद्दीकी, बिन्दु पाण्डेय, हृदय धीमान, दिलीप कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ