जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व सीडीओ मेधारूपम ने ग्राम पंचायत हरख में ही स्थित देवस्थान पर वृक्षारोपण किया।
बाराबंकी / रामधीरज यादव
महात्मा गांधी रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत प्राक्लन लागत 3.97 लाख रूपये की दर से 85 मीटर रामप्रकाश गौतम के घर के पास से सतरिख रोड के पास तक निर्मित सड़क मार्ग का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव का भ्रमण कर शौचालयों की गुणवत्ता परखी तथा उपयोग न होने वाले शौचालयों की रिकवरी के निर्देश
मातहतो को दिये। खड़ण्जा मार्ग व चकमार्ग पर अतिक्रमण एवं चोक पड़ी नालियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा सम्बंधित को शीघ्र सुधार हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री सिंह ने ग्रामीण पवन की दयनीय स्थिति देख आवास दिये जाने की बात कही। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मेधारूपम, अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता, उपजिलाधिकारी अभय पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रमेश चन्द्रा, उप निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी अनूप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान ऋषि कुमार सिंह आदि अधिकारीगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ