जिलाधिकारी ने महाचौपाल में सुनी जनसमस्याएं और दिये तत्काल निस्तारण के निर्देश




जिलाधिकारी ने महाचौपाल में सुनी जनसमस्याएं और दिये तत्काल निस्तारण के निर्देश 


बाराबंकी  ../,,,रामधीरज  .यादव 
तहसील नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम हरख स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में महाचौपाल का आयोजन किया गया। महाचौपाल की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने ग्रामीणो को सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। योजनाआें से वंचित पात्र ग्रामीणों को जागरूक करते हुए महाचौपाल में राजस्व विभाग, चकबंदी, कृषि, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार समेत 42 विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल पर त्वरित रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित किया। आमजन से अपील की कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, शौचालय का नियमित प्रयोग करें। आईजीआरएस से सम्बंधित 46 मामलो को त्वरित निस्तारित करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम ने सर्वप्रथम कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय मे निर्मित शौचालय, बाउंड्रीवाल एवं संचालित कक्षाओं का भी गहनता से निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार सम्बंधी जानकारी ली एवं सम्बंधित रजिस्टर का गहन अवलोकन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम सभा द्वारा चौदहवां वित्त/चतुर्थ राज्य वित्त से ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद जिलाधिकारी श्री सिंह ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकास खण्ड हरख का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों से किताब पढ़वाकर शैक्षिक गुणवत्ता परखी तथा सवाल जवाब किये। इस मौके पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक संगीता वर्मा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री क्रांति वर्मा को उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ