अक्षयमेल रायबरेली नीलम
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जेंडर एक्टिविटी के तहत मीना मंच पावर एंजिल का तीन दिवसीय जनपदीय आवासीय कार्यशाला के.जी.बी.वि. डीह में दिनाँक 7-9-2019 से 9-9-2019 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पी. एन .सिंह के दिशा निर्देशन में आज शुरू कराया गया जिसका सुभारम्भ डीह थाना अध्य्क्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा डीप प्रज्वलित कर किया गया । उन्होंने बच्चो को महिला एवं बालिका सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी बच्चो को देते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में 1090 , 181 ,100 ,डायल कर अपनी सुरक्षा साहस के साथ करे । चूपी साधना मौन समर्थन किसी भी दसा में न करे।अपमान सहना उत्पीडन बर्दास्त करना हमारी कमज़ोरी मान कर लोग बार -बार शोषण करने की कोशिश करेंगे हमें शोर मचा कर हिम्मत और साहस से सामना करना पडेगा।प्रशिक्षण प्रभारी रिशोर्स पर्सन एस. एस. पाण्डेय ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जेंडर एक्टिविटी में के. जी.बी. वी. तथा सभी जूनियर हाईस्कूलो में गठित मीना मंच की पावर एन्जिल(शाक्ति पारी) के रूप में चयन किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा 50-50 बालिकाओं को तीन दिवशीय जनपद अस्तरीय अवाशीय कार्यशाला आयोजित कारा कर बालिकाओं को महिला हेल्प लाइन कानूनी सलाह स्वास्थ एवं सुरक्षा की जानकारी महिला डॉक्टर , पुलिस , वकील के माध्यम से बालिकाओ को दे कर जागरूक बनाया जायेगा।इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में सक्रिय संदर्भ दाता तपस्या पुरवार एवं गुंजन वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से निर्धारित सत्रा अनुसार जानकारी बालिकाओ को दी । कार्यशाला में के.जी.बी.वी. छतोह , सलोन डीह जूनियर हाईस्कूल मऊ , हमीरीपट्टी, जगदीशपुर के बच्चे शामिल हुई ।कार्यशाला को सफल बनाने में वार्डेन अंजना त्रिपाठी ,सुगमकर्ता सुनीता गौतम , इंदू कान्त , मंजू सिंह , प्राची ओझा, अर्चना वर्मा, अंजू मौर्या, रंजना वर्मा, प्रीती मौर्या, ममता मिश्रा, हरिप्रसाद , जयकरन सिंह, उर्मिला रस्तोगी, नीलम सोनकर,रामावती ने सहयोग किया।

0 टिप्पणियाँ