दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य-
सुलतानपुर । उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत गठित जिला कार्यकारिणी समिति एवं समस्त राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) ने सम्बन्धितों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास योजना के अन्तर्गत युवाओं को विभिन्न टेªडों में प्रशिक्षण देकर व रोजगार मेलों का आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने योजना के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिल सके। बैठक में पं0 दीनदयाल उपाध्याय योजना, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र, वर्दी एवं साहित्य वितरण,नवीन मानक के अनुसार सेवा योजन की स्थिति, रोजगार मेलों का आयोजन, स्थानीय प्रतिष्ठानों में सेवा योजन, अन्त्योदय ग्रामों की प्रगति, स्वच्छता ही सेवा, प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग पर प्रतिबन्ध,आदर्श ग्रामों की प्रगति आदि बिन्दुओं पर चर्चा व समीक्षा की गयी।बैठक में पुलिस उपाधीक्षक बल्दीराय लाल चन्द्र चैधरी, परियोजना निदेशक(डी0आर0डी0ए0) एस0के0 द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, उपायुक्त उद्योग अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला एम0आई0एस0 प्रबन्धक वन्दना सिंह/ओमकार नाथ तिवारी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 जितेन्द्र कुमार, एफ0एस0ओ0, ई0ओ0, एल0डी0एम0, उद्यमी अरूण जायसवाल सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ