जैदपुर पुलिस ने मार्फिन तस्कर को किया गिरफ्तार भेजा जेल


जैदपुर पुलिस ने मार्फिन तस्कर को किया गिरफ्तार
 भेजा जेल



अक्षयमेल समाचार/   रामधीरज  यादव

जैदपुर ,बाराबंकी।  पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिशा-निर्देशन जारी किए गए थे जिसको लेकर पुलिस सक्रिय है और सफलता भी मिल रही है जैदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर शाम पारा नहर पुलिया के पास  इम्तियाज पुत्र लतीफ निवासी अहमदपुर को गिरफ्तार कर 200 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद किया।  जिसकी कीमत लगभग 60 लाख बताई जा रही है अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया  है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ