थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा 1 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


 थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा  1 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
 

बाराबंकी   ब्यूरो चीफ राम धीरज यादव


अक्षयमेल   समाचार   



 
(बाराबंकी) -       पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सतन पासी पुत्र दयाराम पासी निवासी चमरौली थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को किन्हौरा नहर पुल थाना दरियाबाद से प्रातः समय करीब 01.40 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना दरियाबाद पर मु.अ.सं. 343/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
तो वही थानाध्यक्ष सफदरगंज श्री विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना सफदरगंज की पुलिस टीम द्वारा फैजाबाद लखनऊ हाईवे बहद ग्राम रसौली के पास समय करीब 12.05 बजे 01 अभियुक्त राम गोपाल पुत्र होली प्रसाद निवासी मदन थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 342/2019 धारा 354क भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत है ।

 दो हत्या अभियुक्त गिरफ़्तार

बाराबंकी    ब्यूरो चीफ राम धीरज यादव


   अक्षयमेल समाचार


      बाराबंकी   अपर  पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में कोतवाली हैदरगढ पुलिस  को बड़ी सफलता प्राप्त हुईहै प्रभारी निरीक्षक  ने बताया कि कनवा  गॉव में रामबली आयु 40 वर्ष को कनवा  गॉव के निवासी बिन्द्रा हरवादीन दोनों  ने मिलकर लाठी -डंडो  से पीटकर हत्या कर दी थी यह घटना कल दिनांक की है दोनो हत्या आरोपियों को आज 19/9/2019 को हैदरगढ पुलिस  ने गिरफ़्तार किया है 24घंटे के अंदर हत्या आरोपियों को गिरफ़्तार करके पुलिस ने सराहनीय  कार्य किया है !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ