भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में व्यापारियों ने कोतवाल के खिलाफ एसपी को दिया शिकायती पत्र


भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में व्यापारियों ने कोतवाल के खिलाफ एसपी को दिया शिकायती पत्र


 अक्षय मेल समाचार/नीलम

फरियादी की थाने में पिटाई से एसपी खफा 

 क्षेत्राधिकारी को सौंपी जांच

कप्तान ने लिया घटना का संज्ञान

 व्यापारी संगठन पुलिस अधीक्षक से मिला

 रायबरेली: पिछले कई दिनों से थाने में फरियादी की जूतों से पिटाई के मामले में चर्चा में रहे कोतवाल महराजगंज के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी महराजगंज को मामले की जांच सौंपी है। व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मंडल के  मिलने  से पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग फरियादी को पीटने के मामले को गंभीरता से लिया।
       आपको बता दें कि, महराजगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल की अगुवाई में आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर कोतवाल महराजगंज की अंग्रेजों की जमाने के पुलिसिंग की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कोतवाल महराजगंज के कारनामों की लिस्ट क्षेत्राधिकारी महराजगंज विनीत सिंह को सौंपी है और तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
       उल्लेखनीय है कि, गत बृहस्पतिवार की रात लगभग 12:00 बजे थाने में फरियाद लेकर पहुंचा नाबालिक फरियादी यश पुत्र शिवप्रसाद निवासी वार्ड नंबर 8 प्रकाश नगर महराजगंज को पिटाई कर थाने में बैठा लिया था। उस नाबालिक का कसूर बस इतना था कि, पीड़ित की जमीन पर दीपू साहू आदि ने पुलिस की मिलीभगत से रात में स्लेप डलवा दी थी। क्योंकि विपक्षी को कोतवाल का वर्धहस्त प्राप्त है। इसलिए न्याय के साथ अन्याय होता रहा और पुलिस देखती रही।
       विपक्षी असरदार और पैसे वाले हैं इसलिए अब स्लेप डालने के बाद दरवाजा बंद करने पर अड़े हुए हैं। पुलिस उनका सहयोग कर रही है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने यह भी बताया कि, कोतवाल ने मुझ प्रार्थी गणों को बीती रात कोतवाली बुलाया और जबरन मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर दबाव में लेकर बयान लिया। जिसमें कोतवाल द्वारा कहा गया कि, फरियादी को मारा नहीं डांटा गया है। मामला पूरी तरह से क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह जांच के दायरे में आ गया है। अब देखना है कि, क्षेत्राधिकारी की जांच में न्याय का पलड़ा भारी होता है या अन्याय का। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ