अक्षय मेल समाचार
खीरों रायबरेली -स्कूल जा रहे बच्चों पर ईंटों से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई । ईंटो के नीचे दबने से 4 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिनका उपचार खीरों अस्पताल में कराया गया है । बड़ा भगत खेड़ा मजरे सेमरी के रहने वाला राज 10 पुत्र अशोक , महिमा 8 पुत्री राजकुमार , आदर्श 10 पुत्र राजकुमार आदर्श 7 पुत्र राजू यादव सेमरी चौराहे के निकट स्थित हाई स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल पढ़ने जा रहे थे । तभी सेमरी खीरों मार्ग पर नाहर पुलिया के नजदीक ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी । ईंटों के नीचे दबने से चारों बच्चे घायल हो गये । ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकलवा कर अस्पताल भिजवाया ।

0 टिप्पणियाँ