प्रदर्शनी देखते हुए छात्राए, अधिकारीनिफ्ट में खादी एवं ग्रामोद्योग की पांच दिवसीय प्रदर्शनी का किया गया शुभारम्भ


प्रदर्शनी देखते हुए छात्राए, अधिकारीनिफ्ट में खादी एवं ग्रामोद्योग की पांच दिवसीय प्रदर्शनी का किया गया शुभारम्भ

खादी वस्तुओं को अधिक से अधिक करे प्रयोग

 अक्षय मेल समाचार

रायबरेली। महात्मागांधी की 150वी जयन्ती के शुभ अवसर पर आयोजित खादी और ग्रामोद्योगी उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन खादी और ग्रामोद्योग आयोग, 
सूक्ष्म लघु और मध्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पांच दिवसीय खादी प्रदर्शनी का शुभारम्भ दूरभाष नगर स्थिति राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिक संस्थान (निफ्ट) में 
किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ निफ्ट के निदेशक डा0 भारत साह द्वारा फीता 
काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी के शुभारम्भ के समय संस्थान के संयुक्त निदेशक अखिल सहाय, उज्जवल बनर्जी, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, जिला 
ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 गौतम, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के जिला समन्वयक 
चेतन सिंह आदि सिंह सहित बड़ी संख्या में निफ्ट की छात्र/छात्राए उपस्थित रहे।प्रदर्शनी में खादी ग्रामोद्योग लखनऊ, सीतापुर, बांदा सहित कई जनपदों की खादी 
प्रदर्शनी के कई स्टाल थे जिनपर बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं उपस्थित थे।
आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य खादी के उत्पादों को आमजन 
में मुहैया कराना व खादी के प्रति लोगों में जागरूकता पहुचाकर स्वदेशी 
उत्पादों को बढ़ना है। 

निदेशक डा0 भारत शाह ने कहा कि प्रदर्शनी में 
खादी संस्थाओं द्वारा निफ्ट के सहयोग से निर्मित रेडीमेड वस्त्रों तथा ग्रामोद्योग में जूट से निर्मित विभिन्न प्रकार के आकर्षक जूट उत्पादों एवं चिकन वस्त्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्लास्टिक के उत्पादों पॉलीथीन आदि का प्रयोग न किया जाये बल्कि खादी द्वारा निर्मित थैलों को भी प्रदर्शनी में उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही आमजनों को पॉलीथीन प्रयोग से होने वाले नुकसान की भी जानकारिया दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ