अक्षय मेल समाचार
सीडीओ ने आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश
रायबरेली । मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण व विकास
कार्यो को त्वरित गति प्रदान करने के लिए विकास खण्ड लालगंज की ग्राम पंचायत
लालूमऊ, गौरारूपई, अम्बारापश्चिम, सेमरपहा, बहरामपुर एवं कोरिहरा में चौपाल लगाकर
विकास कार्यो का स्थलीय सत्यापन व निरीक्षण/भ्रमण आदि किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को बताया गया कि सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक पशुओं के मुँहपका खुरपका बीमारियों से निपटने के लिए अभियान का चलाया जायेगा। जिसका ग्रामीण अपने पशुओं का टीकाकरण
कराकर रोग से बचाओं करे। उन्होंने ग्रामों में चूना, छिड़काव, फागिंग के
लिए स्वास्थ्य विभाग में अनटाईड फंड के माध्यम से कराये। इसके अलावा सीडीओं ने समस्त ग्राम पंचायतों में विद्युत पूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बिजली 6-8 घण्टे ही मिलती है। जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को सूचनारू रूप से विद्युत 15-16 घण्टे ग्रामीण
इलाकों में विद्युत पूर्ति करने के निर्देश दिये।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा पॉलीथीन रोक थाम के लिए अपने घरों से कपड़ों का झोला लेकर जाये और अपनी खरीदारी करें। पालीथीन का
प्रयोग करने से बचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश व केन्द्र सरकार की लाभ परक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया उनसे
कहा कि ग्रामीण इनकों जानकारिया प्राप्त करके ग्राम व अपना विकास करें। सरकार द्वारा जो
किसान गौवश को पालना व संरक्षण कराना चाहेता है तो उसको एक पशु पर 30 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रति माह 900 रूपये दिये जायेगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विशेष आयोजन के माध्यम से आय, निवास, जाति लाभार्थियों के
प्रमाण-पत्र, वृद्धावस्था पेशन, विकलांग पेंशन के ऑनलाइन फार्म आदि की जानकारी
दें तथा सरकार की लाभ परक योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास योजना, पेंशन योजना आदि योजनाओं का लाभ लें सके। उन्होंने कहा गांव में वृक्षारोपण, टीकाकरण, निःशुल्क बोरिंग आदि का लाभ देने के निर्देश दिये। नहर के किनारे जहां सिंचाई का साधन पर्याप्त मात्रा में हो तो वहां बोरिंग न कराकर अन्य जगह पर बोरिंग कराये। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि वे बिजली के
सम्बन्ध में ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और कैम्प का आयोजन कर
समस्याओं का निराकरण भी करें। इस मौके विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास
योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नियमित शौचालय आदि की भी जानकारी भी ली ग्रामीणों से उसके भौतिक लाभों का स्थलीय सत्यापन भी किया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी लालगंज जीतलाल सैनी, प्रचार सहायक बड़े लाल यादव,
तहसील स्तरीय अधिकारी आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ