सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने मारपीट करने गाली गलौज देने अभद्रता के आरोप में हुई कार्रवाई
अक्षयमेल समाचार
बाराबंकी । बाराबंकी जिले के विद्युत उप केंद्र सुबेहा में संविदा कर्मी के रूप में नियुक्त रामकृपाल उर्फ लंबू सुबेहा थाना क्षेत्र के बदी पुर गांव में विद्युत लाइन ठीक करने गया था जहां उक्त गांव के ही गुलाब पुत्र राम अभिलाख रवि पुत्र राजेश दलपत आदि ने विद्युत विभाग के संविदा कर्मी के साथ अभद्रता भी की और मारपीट की यह आरोप लगाते हुए संविदा कर्मी राम कृपाल उर्फ लंबू के साथ उक्त लोगों ने अभद्रता की तथा मारपीट भी की इन्हीं आरोपों के साथ सुबेहा थाने में नामजद तहरीर दी गई है थाना अध्यक्ष सुबेहा ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
मालूम हो कि विद्युत उपकेंद्र सुबह में तैनात संविदा कर्मी रामकृपाल उर्फ लंबू काफी दिनों से चिरैया फिडर पर विद्युत लाइन की देखरेख करने का काम कर रहे हैं रामकृपाल 19 सितंबर को थाना सुबेहा क्षेत्र के बद्रीपुर गांव विद्युत लाइन ठीक करने गए थे जहां गांव के उक्त लोगों ने संविदा कर्मी के साथ अभद्रता की और मारपीट गाली-गलौज भी किया संविदा कर्मी ने इस प्रकरण की लिखित शिकायत करते हुए थाना सुबेहा में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग की जिस पर थाना अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया ।

0 टिप्पणियाँ