अनुमोदित धान क्रय केन्द्र शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करें : डीएम


खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में अब 57 धान क्रय 
केन्द्रों की सूची

 अनुमोदित धान क्रय केन्द्र शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करें : डीएम 


 अक्षयमेल समाचार /नीलम

रायबरेली ।खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु पूर्व में 51 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये थे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के आदेश पर क्रय एजेन्सी 
पी0सी0एफ0 के 06 नये धान क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है। अब 57 धान क्रय केन्द्र का अनुमोदित किये गये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से सीधे धान को क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की आवश्यक कार्यवाहियां पूरी कर इस सन्दर्भ में प्रचार-प्रसार आदि कर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक 
केन्द्र आदि की व्यवस्था धान क्रय केन्द्रों पर रखे। 
धान क्रय केन्द्र में खाद्य विभाग के 08 आवश्यक वस्तु निगम के 08, यूपी एग्रो0 के 03, उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के 03, पी0सी0एफ0 के 31 तथा भारतीय खाद्य निगम के 02, उपभोक्ता सहकारी संघ के 02 कुल 57 धान क्रय केन्द्रों की सूची 
अनुमोदित कर दी गई है। 

सभी तहसील के सभी विकास खण्डों में निर्धारित 
स्थानों पर धान क्रय केन्द्र संचालित किये जायेंगे। जिसमें खाद्य विभाग के 08 - रायबरेली मण्डी, हरचन्दपुर, महराजगंज उप मण्डी, लालगंज मण्डी, ऊँचाहार, डलमऊ, सलोन मण्डी, डीह तथा आवश्यक वस्तु निगम के 08 - अमावां, हरचन्दपुर, सतांव, महराजगंज उप मण्डी, बछरावां, डलमऊ, सलोन, छतोह धान क्रय केन्द्र है।इसी प्रकार यूपी एग्रो0 के 03 - महराजगंज, शिवगढ़, मऊ, उ0प्र0 राज्य कर्मचारी 
कल्याण निगम के 03 - रायबरेली मण्डी, भांव, पहरेमऊ, लालगंज मण्डी, पी0सी0एफ0 के 
31 - सा0स0स0 रतन्सीपुर, खुरैहटी गोंदवारा, डिघिया, दुसौती, कोरिहर, चन्दापुर, कोन्सा, कलुईखेड़ा, घुरवारा, भीख सिद्धौर, लोधीपुर उतरावां, घुरवारा, राधाबालमपुर, पारी, मटका, मोहनगंज, नसीराबाद, पीसीएफकृ0से0के0 गढ़ी गोदाम, 
गंगागंज, महराजगंज, रानीखेड़ा, बन्नावा, बन्नामऊ, निहस्था, ऊँचाहार, पटेरवा, डलमऊ, मधवापुर, कुअरमऊ, भारतीय खाद्य निगम के 02- रायबरेली मण्डी, हरचन्दपुर, उभोगता सहकारी संघ के 02- सरेनी व पदमनपुर बिजौली धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ