दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव-
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढ़ाचे के पुनर्गठन के लिए तीन चरणों में चुनाव रखे हैं। भाजपा संगठन चुनाव के पहले चरण में जिले के 2118 बूथ समितियों के चुनाव की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू हो गई है जो 22 सितम्बर तक चलेगी। द्वितीय चरण में मण्डल स्तर पर मण्डल अध्यक्ष, मण्डल समिति एवं जिला प्रतिनिधि के चुनाव अक्टूबर में होगे। तृतीय चरण में जिला अध्यक्ष, जिला समिति एवं प्रांतीय परिषद के चुनाव होगे।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि आज शुक्रवार को जिला चुनाव अधिकारी राम जियावन मौर्या, जिला सह चुनाव अधिकारी के. के. सिंह एवं जिला संगठन चुनाव के नोडल कृपा शंकर मिश्र ने लोहरामऊ मण्डल के चकरपुर सेक्टर में अहिमाने के दो बूथ सं0 358 एवं बूथ संख्या 359 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बूथ संख्या 358 में रामदेव वर्मा बूथ अध्यक्ष एवं बबिता सिंह मंत्री तथा बूथ संख्या 359 में वीर बहादुर अध्यक्ष एवं पंकज प्रजापति सहित बूथ समिति का गठन संपन्न हुआ।सेक्टर चुनाव अधिकारी संतोष पांडे की देखरेख में बूथ समिति गठन की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हुई।जिला चुनाव अधिकारी राम जियावन मौर्या ने कहा भाजपा संगठन के चुनाव आपसी समन्वय, सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने विधान एवं नियमों के तहत निर्धारित अवधि में निर्वाचन की कार्वाही से संपन्न होते है। भाजपा हर तीन साल में अपने संगठनात्मक चुनाव संपन्न करती है।भाजपा बूथ स्तर पर एक्टिव व मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम चुनाव के माध्यम से खड़ी कर रही है। यहा पर उन्होने बताया कि बूथ स्तर पर 25-49 सदस्यों की समिति में बूथ अध्यक्ष और 12 सदस्यों का चुनाव होता है।समिति सदस्य मे एक तिहाई महिला सदस्य व दो मंत्री चुने जाते है इसी क्रम में 50-149 सदस्यों की समिति में अध्यक्ष और 18 सदस्य जिसमें 6 महिला सदस्य होगी। 1 महामंत्री 2 मंत्री जिसमें 1 महिला होगी। 150-299 सदस्यों की समिति में बूथ अध्यक्ष 24 सदस्य का चुनाव होगा जिसमें 8 महिला सदस्य होगी। समिति का अध्यक्ष सदस्यों में से 2 उपाध्यक्ष, 1 महामंत्री और 2 मंत्री मनोनीत करेगा। पदाधिकारीयोंं में 2 महिला पदाधिकारी होगी। 300 और उससे अधिक सदस्यों की समिति में बूथ अध्यक्ष और 30 सदस्य चुने जाएंगे। जिसमे एक तिहाई महिला होगी।अध्यक्ष समिति सदस्य में से 3 उपाध्यक्ष ,2 महामंत्री और 3 मंत्री मनोनीत करेगा।यहा पर जिला सह चुनाव अधिकारी एवं जिला संगठन चुनाव के नोडल कृपा शंकर मिश्र ने बताया कि जिला संगठन चुनाव के पहले चरण में 2118 बूथो में से 1216 बूथों पर बूथ समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 22 सितम्बर तक सभी बूथ समितियों के चुनाव पूर्ण हो जायेगे। सेक्टर चुनाव अधिकारियों की देखरेख में बूथ स्तरीय चुनाव संपन्न किये जा रहे है।आज अहिमाने के बूथ समिति के चुनाव में आई टी सेल के वीरेन्द्र भार्गव, गिरिराज मिश्रा, पवन यादव, सुरेन्द्र वर्मा, पवन यादव, जितेन्द्र गौतम, शोभ नाथ वर्मा उपस्थित रहे रघुवंशी ने बताया कि भाजपा संगठन चुनाव का आगाज 18 सितम्बर को हुआ। पहले चरण में 18 - 22 सितम्बर तक 2118 बूथों एवं बूथ समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव होगें। बूथ समिति के चुनाव के लिए सेक्टर चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गए है। बूथ समिति चुनाव की मानिटरिंग के लिए जिला चुनाव अधिकारी राम जियावन मौर्या, जिला सह चुनाव अधिकारी के. के. सिंह 18 सितम्बर से जिले में कैंप किये हुए हैं।जो जिला संगठन चुनाव के नोडल अधिकारी कृपा शंकर मिश्र जी के साथ बूथ स्तर के चुनाव की निगरानी के लिये बतौर मुख्य अतिथि बूथों पर जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ