अक्षयमेल समाचार
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद रायबरेली में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनके श्रीवास्तव एवं डॉ नागेंद्र प्रसाद नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत ,रायबरेली द्वारा की गई योजना अंतर्गत जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत रायबरेली द्वारा बताया गया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 एसईसीसी 2011 के आधार पर चिन्हित किया गया है जिसमें प्रति वर्ष प्रति परिवार को ₹5लाख तक की चिकित्सा सहायता कैशलेस के रूप में प्रदान की जाएगी इस योजना में कुल 1350 विभिन्न बीमारियों को शामिल किया गया है जिसमें गंभीर रोग जैसे हृदय लीवर गुर्दा संबंधी एवं न्यूरो सर्जरी इत्यादि शामिल हैं जनपद रायबरेली में secc-2011 के आधार पर कुल 301513 परिवार चिन्हित किए गए हैं जिसमें अभी तक लगभग 65000 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है इसके साथ ही 3 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2019 तक गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है जनपद में 1159 चिन्हित लाभार्थियों द्वारा इस योजना के अंतर्गत विभिन्न सूची पत्र चिकित्सालयों में लाभ दिया गया है अवगत कराया गया कि योजना में अपनी पत्रता जानने हेतु भारत सरकार की ऑनलाइन पोर्टल www.merapmjay.gov.in पर लॉगइन करके टोल फ्री नंबर 14555 पर अपनी पात्रता की पहचान कर सकते हैं इस योजना के अंतर्गत जनपद में सूचीबद्ध चिकित्सालयों द्वारा लाभ लिया जा सकता है परंतु यह लाभ रोगी की भर्ती होने पर ही दिया जाता है योजना अंतर्गत कोई भी नए परिवार व्यक्ति का नाम जोड़ा नहीं जा सकता किंतु वर्ष 2011 के उपरांत परिवार में नए शिशु का जन्म या नई बहू के आगमन होने की दशा में इन दोनों का नाम सरकारी दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर जोड़ा जा सकता है योजना अंतर्गत चिन्हित लाभार्थी जिनके पास प्रधानमंत्री पत्र प्लास्टिक कार्ड एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान पत्र इनमें से जो भी प्राप्त हुआ है के साथ राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर निकटतम समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूचीबद्ध चिकित्सालय या जन सुविधा केंद्र पर जाकर गोल्डन कार्ड बनवा कर योजना का लाभ से किसी भी समय अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में अपने साथ गोल्डन कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का पत्र तथा आधार कार्ड राशन कार्ड अवश्य लाएं ताकि योजना का लाभ प्रदान किया जा सके

0 टिप्पणियाँ