डीएम-सीडीओ ने ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का मिशन अन्त्योदय योजना से सर्वे कार्य कराकर ग्राम पंचायत विकास योजना की तैयारियों को पूरा करने के दिये निर्देश
अधिकारियों/कर्मचारियों को मिली प्रदेश के विकास एवं सुशासन के 30 माह पूर्ण महत्वपूर्ण पुस्तिका विकास एवं निर्माण कार्यो को अधिकारी करे शीघ्र पूरा : नेहा शर्मा
अक्षयमेल समाचार
रायबरेली 24 सितम्बर, 2019जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बचत भवन के सभागार में बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार के विकास एवं सुशासन के 30 माह पूर्ण हो चुके है इस दौरानप्रदेश के साथ ही जनपद में अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य पूर्ण किये जा चुके
है। जो कार्य अभी पूर्ण नही है या आधे-अधूरे उन कार्यो को गुणवत्ता व मानक के अनुसार शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने प्रदेश सरकार की विकास एवं सुशासन के 30 माह महत्वपूर्ण पुस्तिका को अधिकारियों/कर्मचारियों जन
प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए कहा कि पुस्तक में प्रकाशित महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन में पहुचाकर आम जन को लाभान्वित करें। पुस्तक में प्रदेश सरकार के साथ ही भारत सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया गया है। समाज
के सभी वर्गो को समाजिक न्याय सुनिश्चित कराना, बाल अधिकारों का संरक्षण पाक्सों
अधिनियम में संशोधन, किसानों की आमदनी दो गुनी करने के ठोस कदम, सभी का सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, योग दिवस एवं फिट इण्डिया अभियान, सड़क सुरक्षाः सुगम परिवहन, देश में नम्बर वन, राजस्व खेत की मेड़ों तक की टेक्नालाजी, प्रदेश कैबिनेट द्वारा जनहित में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय, मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर के चुर्नीदा ट्विस आदि महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ ही विकास पूर्ण चित्रों का समावेश भी है। जनपद में विकास एवं सुशासन के 30 माह पूर्ण होने पर जनपद के समस्त विकास खण्डों में, तहसील प्रांगण सहित अनेक महत्वपूर्ण स्थलों पर एलईडी वैन व होर्डिंग के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का
प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मिशन अन्त्योदय योजना की बैठक करते हुए अधिकारियों से कहा कि बैठक का उद्देश्य मिशन अन्त्योदय को अधिकारी भली-भांति जाने बैठक के माध्यम से जो प्रशिक्षण दिये गये उसे भली-भांति आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि समस्त
ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का मिशन अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत सर्वे कार्य कराने तथा सके आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना जी0 पी0 डी0 पी0 वर्ष
2020 -21 तैयार कराये जाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करें यह कार्य समबद्ध तरीके से किया जाना है। जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी शासनादेश को भली-भांति अध्ययन कर तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्वे का कार्य
युद्ध स्तर पर पूरा कर मिशन अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत कार्यो को पूर्ण करे।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में अवसंरचना व सेवाओं की
उपलब्धता सामाजिक विकास और संरक्षण आर्थिक एवं आजीविका में विविधता के 101 मानको पर सर्वे कराये जाने तथा सर्वे में चिन्हित ‘‘क्रिटिकल गैप्स’’ के आधार पर ग्राम पंचायत डेवेलपमेंट प्लान जी0 पी0 डी0 पी0 वर्ष 2020-21 तैयार कराने के निर्देश
दिये गये है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 में मिशन
अन्त्योदय योजना का प्रारम्भ कराते हुए प्रदेश की 10783 ग्राम पंचायतों का
निर्धारित प्रारूप पर ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से सर्वे कराया गया तथा वर्ष 2018-19 में 48 बिन्दुओं पर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में सर्वे कराया गया। सर्वे में प्राप्त आंकड़ो को पंचायतीराज विभाग द्वारा जी0 पी0 डी0 पी0 तैयार करने हेतु ग्रामपंचायत की खुली बैठक में रखा जाये। सर्वे कार्य निर्धारित समयावधि 2 अक्टूबर 2019
से पूर्व किया जाना है। पंचायतीराज विभाग के शासनादेश द्वारा जी0 पी0 डी0 पी0 तैयार करने हेतु एजेण्डा बिन्दुवार समय सारिणी की जारी की जा चुकी है। ग्राम्य विकास विभाग के स्तर से मिशन अन्त्योदय बेस लाईन सर्वे हेतु कार्य योजना निर्धारित की गई है। जिससे पूरी तरह से अमल में लाकर कार्य करें। मिशन अन्त्योदय बेस लाईन सर्वे के नवीन प्रारूप सम्बन्धित विभागों द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में किये जाने वाले सर्वे में इंगित आकड़ों की पुष्टि भी कर सके, साथ ही सर्वे में चिन्हित अवस्थापना व अन्य
सुविधाओं के क्रिटिकल गैप्स की पूर्ति हेतु विभागीय कार्ययोजना तथा
जी0 पी0 डी0 पी0 में सम्मिलित कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग ससमय आवश्यक कार्यवाही
कर सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जी0 पी0 डी0 पी0 की खुली बैठकों में सम्बन्धित
विभागों के अधिकारी/कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे, ताकि बेस लाइन
सर्वे हेतु निर्धारित गाइड लाइन्स का अनुपालन सुनिश्चित हो सके तथा सम्बन्धित विभागों की विभागीय योजनाओं में इस हेतु बजट की व्यवस्था भी की जायेगी ताकि ग्राम पंचायतों को यह ज्ञात रहे कि किसी विभाग द्वारा वित्तीय संदर्भित वर्ष में कौन से कार्य कराये जायेगे।
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी ए0के0 वैश्य, परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल, द्वारा बेस लाइन सर्वे हेतु राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिसमें जनपद स्तरीय प्रशिक्षण, विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण, ग्राम पंचायतों में बेस लाईन सर्वे
के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह सर्वे समयबद्ध है जिसमें प्रशिक्षण आदि के बारे में दी गई जानकारियों को भली-भांति आत्मसात करें माईक्रों प्लान तैयार कर सर्वे का कार्य को पूर्ण किया जाये। ग्राम पंचायतों मे बेस
लाईन सर्वे तथा बेस लाईन सर्वे से प्राप्त आंकड़ों को प्रशिक्षण व अपलोडिग
कार्य में विशेष ध्यान दिया जाये। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का मिशन
अन्त्योंदय योजनान्तर्गत सर्वे कार्य कराने तथा उसके आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना जी0 पी0 डी0 पी0 तैयार की जा सके। मिशन अन्त्योदय में बेसिक पेरामीटर, कृषि, पशुपालन, पेयजल, ग्रामीण व शहरी आवास, मत्स्य, शिक्षा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व पोषण, समाजिक सुरक्षा, परिवार कल्याण आदि से सम्बन्धित कार्यो को भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर मिशन अन्त्योदय योजना से जुड़े सम्बन्धित समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी व जनपदप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ