कादीपुर में पुराने स्टेशन को तोड़कर अत्याधुनिक बस स्टेशन बनाया जाय


कादीपुर में पुराने स्टेशन को तोड़कर अत्याधुनिक बस स्टेशन बनाया जाय

दैनिक अक्षय मेल समाचार
    शिव प्रसाद मौर्य-

सुलतानपुर। कादीपुर बस स्टेशन के नव निर्माण कार्य अत्याधुनिक आधार पर कराये जाने की पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी गई है।सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 17 जुलाई 2019 को पत्रांक संख्या एम जी पी 149 के माध्यम से सांसद मेनका संजय गांधी ने परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश को कादीपुर के जर्जर बस स्टेशन को तोड़कर उसके  पुनर्निर्माण के लिए पत्र लिखा था। 
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा० राज शेखर ने सांसद मेनका गांधी को 12 सितम्बर को 14 अशोका रोड, नई दिल्ली भेजे गये पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कादीपुर बस स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए निगम निदेशक मंडल ने 1 करोड़ 37 लाख रुपये के आगणक को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी है। श्री रघुवंशी ने बताया कि सांसद को भेजे पत्र में प्रबंध निदेशक डा० शेखर ने कहा है कि बस स्टेशन कादीपुर में पुनर्निर्माण जिसमें पुराने बस स्टेशन को तोड़कर नये स्टेशन भवन, यात्री प्लेटफार्म, चहारदीवारी, इंडिया मार्का हैंडपंप ,एक अदद मिनी ट्यूबबेल आदि का निर्माण तथा परिसर में मिट्टी भराई करते हुए 80 एम एम, सी सी इंटरलाकिंग विछाने का कार्य कराया जाना है। इसके अलावा विद्युतीकरण, पंखे, फर्नीचर एवं बेंचो आदि का कार्य होना है।इसके लिए आगणक 1 करोड 37 लाख पर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृत निगम निदेशक मंडल से स्वीकृत की प्रत्याशा प्रदान की गई है। जल्द ही निविदा आदि की कार्यवाही कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा। कादीपुर में पुराने स्टेशन को तोड़कर अत्याधुनिक बस स्टेशन बनाने की परिवहन निगम के निदेशक मंडल द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृत प्रदान किये जाने पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, मोहित सिंह, दोस्तपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बंटी सिंह,  आनंद जायसवाल, लालमणि सिंह, घनश्याम चौहान, विनोद सिंह, ऊषा शुक्ला, आदि ने सांसद मेनका संजय गांधी को आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. सर बिजली बिभाग की समस्या
    जिला-सुलतापुर
    तहसील-बलदिराय
    थाना-कूरेभार
    ब्लॉग-धनपतगंज
    ग्राम वा पोस्ट-मायग
    हमारे ग्राम वा पोस्ट मायग मे जहा 400 kb का ट्रांसफार्मर लगा है वहा केवल एक ब्यक्ती के लिये बजाज कंपनी फर्जी लाईन बना रही है जो को 400 kb के बगल ही 25 kb का ट्रांसफार्मर लगा रहे है संदीप सिंह हैडिल के घर के लिये अकेली लाईन बनाई जा रही है अतः कई लोगो के खेत मे जबर्दस्ती पोल लगा दिये है उसी खेत मे लाख रोकने के बाद 11000 लाईन खेत मे बना रहे है तो कही किसी के घर पर ले जा रहे है लाईन और अगर कोई खेत का मालिक घर का मालिक कहता है की हमारे खेत से या हमारे घर पर 11000 लाईन मत ले जाओ तो बजाज के कर्मचारी दिलदार हुसैन और ठेकेदार इन्द्रमणि उपध्या उस आदमी से पैसा मांगते है किसी से 10000 किसी से 20000 जो देता है उसका काम तो हो जाता है लेकिन जो पैसा नही देता उसे मारने की धमकी और कही सिकायत करने की धमकी दी जाती है

    जवाब देंहटाएं
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)