17 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बताया अस्पताल में चल रहा है इलाज


17 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बताया अस्पताल में चल रहा है इलाज

अक्षय मेल समाचार

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हसनपुर गांव में अज्ञात कारणों से एक 17 वर्षीय युवती फांसी के फंदे से झूल गई। चीख-पुकार के बीच परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन कमरे का दरवाजा तोड़कर 17 वर्षीय लड़की को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
       आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक हसनपुर गांव निवासी बाबूलाल कहार (गोड़िया) कि 17 वर्षीय पुत्री अज्ञात कारणों से आज 2 सितंबर 2019 दिन सोमवार को सुबह लगभग 7:00 बजे कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी के फंदे से झूल गई। तड़पने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा उनकी बेटी फांसी के फंदे से लटक रही है। आनन फानन परिजनों ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और स्थानीय सीएचसी महराजगंज लाए, जहां डॉक्टरों की टीम ने 17 वर्षीय युवती की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
       वही फांसी लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ