समाचार /रामधीरज यादव
जैदपुर बाराबंकी। क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रास्ट्रवादी) द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन थाना चौराहा स्थित निगम मार्केट परिसर में किया गया।
भारतीय किसान यूनियन (रास्ट्रवादी) ने किसानों और जैदपुर वासियों के लिए जैदपुर से बाराबंकी जाने वाली टैक्सी व विक्रम बन्द होने वाली समस्या पुन: चालू करने सहित बिना परमिट बसों का संचालन को निरस्त करने व प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत डीपीआर 796 में जांच में तमाम गरीबों आवास विहीन को लेखपाल कानूनगो द्वारा जांच अपात्र किये जाने के मामले में जांचोपरांत कार्यवाही करने व नगर जैदपुर सिद्धौर बाइपास के किनारे मृत जानवरों को फेकने से दुर्गंध आस पास फैलने से आने जाने वाले राहगीरों को होने वाली दुश्वारियों निजात दिलायें जाने की मांग की है। सभी समस्याओं को एक सप्ताह में समाधान करने के लिए लेखपाल दिनेश सिंह कस्बा इंचार्ज शैलेंद्र सिंह आजाद को किसान युनियन के कार्यकर्ताओं ने दिया है। एक सप्ताह में सभी समस्याओं का समाधान न होने पर परिवाहन विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर युनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुशीर खान जिलाध्यक्ष राम खेलावन धीमान नगर अध्यक्ष इजहार प्रभारी सभासद ताहिर अंसारी शफीक अंसारी मदनी खान सलाहुद्दीन शादाब नसीम मेराज अहमद राम कुमार संतराम तिवारी पूर्व सभासद हफीज मेहदी रजा अतीक अहमद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित लोग मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ