मण्डल जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाए सपा कार्यकर्ता :छोटेलाल यादव


मण्डल जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता :छोटेलाल यादव

गौरीगंज ,अमेठी ।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मण्डल आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय बी पी मण्डल की 101 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।आयोजित  विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया ।

रविवार को गौरीगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय पर निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मण्डल आयोग के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय बी पी मण्डल की 101वीं जयंती पर  सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया ।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा स्वर्गीय मण्डल जी पिछड़ों व दलितों के हक व अधिकार के साथ ही सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे ।सामाजिक न्याय के आंदोलन में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन जन तक पहुँचाने के लिए जन जागरण के लिए आगे आने का आवाहन किया ।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।
कार्यक्रम में लक्ष्मण प्रसाद यादव  हनुमान बख्श पासी राधा तिवारी अरुण यादव गोकुल चंद कौशल  शिवानंद पांडेय  विनोद सिंह प्रदीप यादव विनोद गुप्ता तस्लीम इबरार सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ