पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा आयोजित


पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोकसभा आयोजित हुआ

   अक्षय मेल समाचार
       शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर।पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सदस्यता प्रमुख सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित हुई शोकसभा में वक्ताओं ने पूर्व  वित्तमंत्री अरूण जेटली के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान पदाधिकारीयोंं एवं कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावांजलि दी गयी।सभी ने दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे।पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए शोक सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि श्री जेटली कुशल अर्थशास्त्री और राजनीति के चाणक्य थे।उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा०एम पी० सिंह एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे ने अरूण जेटली के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए उनकी याद को साझा किया।कहा केन्द्रीय मंत्री के निधन से पूरा देश मर्माहत है।आगे कहा जेटली कुशल प्रशासक एक विज्ञ विधिवेत्ता, ओजस्वी वक्ता थे।उन्होने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम दिया विधायक सूर्यभान सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सादगी के प्रतीक श्री अरुण जेटली जी अपनी दूरदर्शी नीति व विकासवादी कदमों से देशवासियों के हृदय में सदैव समाहित रहेंगे शोकसभा को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्र,पूर्व जिला अध्यक्ष अमेठी उमा शंकर पांडे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भावना सिंह,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल,विजय त्रिपाठी,भाजपा नेता अवधेश सिंह,एल० के० दुबे, नगर सदस्यता प्रमुख डा० अनुराग पांडे आदि ने भी संबोधित करते हुए उनकी याद को साझा किया और शोक संवेदना प्रकट की।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्र ने किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शोकसभा में सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,संजय सिंह त्रिलोकचंदी,कृपा शंकर मिश्र,सुभाष चंद्र,आनन्द द्विवेदी,बबिता तिवारी, विजय सिंह रघुवंशी,संजय सोमवंशी,  डा०रामजी गुप्ता,सुनील मिश्रा,काली सहाय पाठक,रामेन्द्र प्रताप सिंह,उपमा शर्मा,अरुण सिंह सभासद,गांधी सिंह,राम नारायण उपाध्याय,रजनीश मि़श्रा,इन्द्रदेव आत्मजीत सिंह टीटू,इन्द्र देव मिश्रा, एम० पी०त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे,रेनू सिंह,आशीष सिंह रानू,मनोज चतुर्वेदी,अजय सिंह लीडर,संदीप जायसवाल,मंगरु प्रजापति,प्रीति शर्मा,प्रवीन मिश्रा, मानस वर्मा,दिनेश श्रीवास्तव,सतीश सिंह,विजय सेन यादव,अभिषेक श्रीवास्तव,अरविन्द यादव,अमरनाथ मिश्रा आदि ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ