जेल से लौटने पर छात्र नेता का किया गया भव्य स्वागत ।
दैनिक अक्षय मेल समाचार।
प्रतापगढ़। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी जो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और वहां के छात्र नेता भी हैं आंदोलन करते हुए उनको और उनके साथ वहां के 15 छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया वहां पर छात्र नेताओं का आरोप है कि छात्र संघ को बंद करके छात्र परिषद लगा दिया गया है जिसका सभी छात्र विरोध कर रहे हैं वहां के कुलपति से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द छात्रसंघ बहाल किया जाए इसी को लेकर पिछले 20 दिनों से छात्र आंदोलन जारी है लगातार आंदोलन को देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी छात्र जब जेल से वापस आए तो यहां के समर्थकों ने उनका भव्य ढंग से स्वागत किया अर्पित तिवारी ने कहा कि जब तक छात्रसंघ बहाल नहीं हो जाता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे ।
0 टिप्पणियाँ