ऊंचाहार रायबरेली ब्यूरो
रिपोर्ट संजय तिवारी
रायबरेली जनपद में पत्रकारिता करना अब आसान नहीं रहा, पत्रकार यदि खबर लिखता है तो उसको धमकियां मिलना शुरू हो जाती हैं ताज़ा मामला शाश्वत टाइम्स समाचार पत्र की जिला संवाददाता आराधना से सम्बंधित है जिनको एक खबर प्रकाशित करने पर फ़ोन पर धमकीदी गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
*क्या है मामला*
यह पूरा मामला एक खबर के प्रकाशन को लेकर है जिसमे एक आशा बहु ने तीन लोगों के विरुध्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिलकर शिकायत की थी और न्याय की गुहार लगाई थी।यदि खबर के प्रकाशन के बाद आरोपी तिलमिला गया और उसने आराधना को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खबर हटा लेने के लिए कहा।महिला पत्रकार के बार बार यह बताने पर कि उसने साक्ष्यों के आधार पर खबर प्रकाशित की है आरोपी नहीं माना और महिला पत्रकार पर गलत आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि तुम वसूली करती हो ब्लैकमेलिंग में फसा देंगे।अब ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या अब पत्रकारों को खबर लिखने पर इसी तरह धमकियों और फर्जी मुकदमों का सामना करना पड़ेगा,आपको बता दें कि उपरोक्त प्रकरण में एक निर्दोष पत्रकार को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन इन आरोपियों के खिलाफ ऊँचाहार कोतवाली में एफ आई आर तक नहीं दर्ज की गई इसी को लेकर महिला मुख्यमंत्री और डी जी पी के पास पहुंची थी।अब सोंचने वाली बात यह है कि अगर इसी प्रकार पत्रकारों को धमकियां मिलती रहीं और फर्जी मुकदमों में फंसाया जाता रहा तो निष्पक्ष पत्रकारिता करना आसान नहीं रह जायेगा।

0 टिप्पणियाँ