समुदायक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के अधीक्षक का घूस लेने का ऑडियो हुआ वायरल




ऊंचाहार रायबरेली /संजय तिवारी

 उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत में सरकार बनने के बाद सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा स्टेटमेंट था कि गुंडा गुंडागर्दी करना छोड़ दें घूसखोर घूसखोरी करना छोड़ दें नहीं तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन घूसखोरी का एक ऐसी ऑडियो वायरल हुई जो रायबरेली जनपद के ऊंचाहार के समुदायक स्वास्थ केन्द्र का है यहा पर सी एच सी अधीक्षक का घूस लेने का ऑडियो वायरल हुआ है ।ऐसे भ्रस्ट अधिकारियों का ये आलम यह हैं की सरकारी बेतन से पेट नही भरता है तो ये लोग समुदायिक स्वास्थ केंद्र ऊंचाहार को घूंश खोरी अबैध वसूली का अड्डा बना लिया है यहाँ पर अस्पताल में सबका अपना अलग अलग रेट हैं अधीक्षक का अलग और लैब में काम करने वालो का अलग रेट है अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि कोई सरकारी कर्मचारी घूंश लेता हुआ पकड़ा गया तो उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी । और बड़ी बात तो यह भी है 
की ऊंचाहार में लंबे अरसे से एक ही जगह पांव पसारे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की लंबी पहुंच के चलते अब तक एक ही दर पर स्थित है और ऑडियो के मुताबिक मेडिकल बनवाना हो तो पैसा दो खून जांच कराना है तो पैसा दो यानी पूरे अस्पताल में जगह-जगह सिर्फ पैसा का ही खेल है। अब देखना यह  है कि ऐसे भ्रष्ठ अधिकारियों के ऊपर प्रशासन क्या कोई कार्यवाही करता है यह फिर  इनकी ऊंची पहुंच के कारण प्रशासन भी मौन हो जाता है 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ