अक्षयमेल समाचार
पंकज शुक्ला
बाराबंकी पूरेडलई बाराबंकी विकास खंड पूरेडलई में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ की जा रही है और सफाईकर्मी द्वारा ग्राम प्रधानों को चौदहवे वित्त का प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें जहां एक ओर ग्राम प्रधान की गरिमा तार तार हुई तो वहीं सफाईकर्मी द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी है। उस ब्लाक क्षेत्र के विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है जिस ब्लाक मुख्यालय पर सफाईकर्मी द्वारा पंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।ऐसा ही मामला ब्लाक पूरेडलई का सामने आया है।ब्लाक कार्यालय पूरेडलई में रविवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को चौदहवे वित्त का प्रशिक्षण दिया गया।यह प्रशिक्षण ए डी ओ पंचायत द्वारा दिया जाना था।लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब ब्लाक सभागार में ए डी ओ पंचायत प्रेमचन्द की जगह ग्राम बांसगांव में नियुक्त सफाईकर्मी बीरेन्द्र कुमार वर्मा पूरेडलई ब्लाक क्षेत्र के सम्माननीय ग्राम प्रधानों को चौदहवे वित्त का प्रशिक्षण देते नजर आए।एक जिम्मेदार अधिकारी ए डी ओ पंचायत प्रेमचन्द के बगल चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी जनता द्वारा निर्वाचित ग्राम पंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षण देता रहा और ए डी ओ पंचायत आराम फरमाते रहे।ब्लाक सभागार में पंचायत अध्यक्षों को एक चतुर्थ श्रेणी के सफाईकर्मी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी है तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि ए डी ओ पंचायत ने अपना सारा काम इस सफाईकर्मी से कराया जा रहा है।और ग्राम बांसगांव सफाईकर्मी सफाई करने नही जाता।सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि जब ए डी ओ पंचायत का कार्य सफाईकर्मी करेंगे तब विकास की गंगा कैसी बहेगी कहना गलत न होगा कि जब एक सफाईकर्मी एक गांव में साफ सफाई नही रख सकता है तो ब्लाक के तमाम ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देने का औचित्य क्या है लेकिन पूरेडलई ब्लाक क्षेत्र में तो अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ की जा रही है।इस संबंध मे ए डी ओ पंचायत प्रेमचन्द से बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने फोन काट दिया।

0 टिप्पणियाँ