नही होने दिया जायेगा किसानों का नुकसान-जिलाधिकारी


नहीं होने दिया जायेगा किसानों का नुकसान-जिलाधिकारी

अक्षय मेल समाचार
  शिव प्रसाद मौर्य-

सुलतानपुर 13 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि एन0एच0-56 के लिये अधिगृहीत की गयी,किसानों की जमीन का उचित मुवायजा दिलाया जायेगा।किसी भी दशा में किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जायेगा जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एन0एच0-56 के लिये अधिगृहीत की गयी जमीन के अन्तर्गत आने वाले ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक कर रही थी। उन्होंने पूर्व में अधिगृहीत की गयी भूमि के एवज में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा शासन के निर्धारित दर के विपरीत मुवायजा दिये जाने पर अप्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध शासन स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी तत्कालीन अधिकारियों की गलत कार्यप्रणाली के कारण किसानों के सीज खातों को शीघ्र ही अनसीज कराये जाने का आश्वासन भी किसानों को दिया,कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एन0एच0-56 के अन्तर्गत अधिगृहीत की गयी भूमि से सम्बन्धित किसानों के जो भी प्रकरण लंबित चल रहे हैं,उनका यथाशीघ्र निस्तारण कराया जायेगा।इस सम्बन्ध में उन्होंने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों सहित एन0एच0-56 के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्थलीय भ्रमण कर किसानों के प्रकरणों का तत्काल उचित समाधान करना सुनिश्चित करें ज्ञातव्य होे कि एन0एच0-56 प्रोजेक्ट हेतु जनपद की 02 तहसीलों सदर एवं लम्भुआ के 54 गांवों के किसानों की भूमि अधिगृहीत की गयी है पूर्व में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा गलत दर लगाते हुए निर्धारित दर से अधिक का भुगतान किसानों कर दिया गया था,जिस पर शासन द्वारा किसानों के खातों को सीज करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही प्रचलित कर दी गयी थी। खाता सीज होने के कारण किसानों में रोष था,जिसके कारण एन0एच0-56 का प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहा था। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा आज उन किसानों के साथ बैठक कर प्रकरण का समाधान किया गया बैठक में उपजिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, तहसीलदार सदर पीयूष, एन0एच0-56 के अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ