अक्षयमेल समाचार
पंकज शुक्ला
रामसनेहीघाट बाराबंकीl ब्लॉक बनीकोडर के अंतर्गत आने वाला छोटा सा कस्बा कोटवा सड़क जहां स्थित जिओ टेलीकॉम का टावर बंद होने से जिओ ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सूत्रों की मानें तो पिछले 5 दिनों से कस्बे में रहने वाले जियो ग्राहकों को नेटवर्क ना रहने की वजह से काफी दिक्कतें हो रही हैं भारतीय किसान यूनियन भानू के अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार व प्रदीप यादव,राम प्रकाश,शरद यादव,संतोष कुमार आदि लोगों का कहना है कि पिछले 5 दिनों से जिओ टेलीकॉम में नेटवर्क ना होने की वजह से हम सब क्षेत्रवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यदि जल्द ही जियो का नेटवर्क ठीक नहीं कराया गया तो हम अपने साथियों के साथ जियो सिम का बहिष्कार करेंगे l

0 टिप्पणियाँ