बाराबंकी हैदरगढ भाजपा कार्यकर्ता भगवंत लाल रावत( प्रधान )ने सदस्यता अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के विकासखंड सिद्धौर के असन्द्रा बाजार में जाकर सैकडो़ युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जिसमें कई मुस्लिम भी शामिल थे इस मौके पर उन्होंने कहा की भाजपा की नीति नीयत साफ है सभी वर्गों के लोगो को साथ में लेकर चलना भाजपा की प्राथमिकता है श्री रावत ने आगे कहा कि आज समाज का हर वर्ग भाजपा की योजनाओं से खुश है और उसका लाभ उठा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोग अब बढ़-चढ़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं इस मौके पर मुख्य रूप से भगवंत लाल रावत ( प्रधान )भागीरथ रावत, अभीजीत चौरसिया, विनय रावत , शशांक चौरसिया, दीपक सोनी, दीपू शुक्ला ,आदि लोग मौजूद रहे


0 टिप्पणियाँ