अक्षय मेल समाचार
नीलम /रायबरेली
रायबरेली में लोन नदी में डूबे दोनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
,लालगंज थाना क्षेत्र के बेलौली गोगोमऊ गांव के 3 युवक मंगलवार की सुबह जानवर चराने गए थे वही गांव के किनारे लोन नदी में नीरज नाम का एक बच्चा नहाने के दौरान डूबने लगा था जिस को बचाने के लिए पास में खड़े रानू और रज्जन नाम दोनों युवक उसे डूबने से बचाने के लिए नदी में कूद गए इस दौरान डूबते हुए बच्चे नीरज को दोनों ने बचा लिया लेकिन खुद नदी के तेज बहाव में फस गए और दोनों नदी में डूब गए घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया सैकड़ों की संख्या में लोग ओके पर पहुंच गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने काफी समय तक नदी में खोजने का प्रयास करते रहे लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी जिसके बाद लखनऊ से एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया एनडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शवों को लोन नदी से खोज कर बुधवार को बरामद कर लिया है दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
0 टिप्पणियाँ