रायबरेली जिले में हत्याओ का सिलसिला लगा लगातार जारी,अधेड़ महिला का सर कुचल कर हुई हत्या।


रायबरेली जिले में हत्याओ का सिलसिला लगा लगातार जारी,अधेड़ महिला का सर कुचल कर हुई हत्या।


अक्षय मेल समाचार नीलम रायबरेली*



रायबरेली-- रायबरेली में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। बीते हफ्ते में हुई दो हत्याओं के बाद आज घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला की वजनदार वस्तु से सर कूच कर हत्या कर दी गई। वारदात सुबह तड़के की है जब घर के बाहर सो रही मृतका फूलमती यादव की उसके भतीजे मोहित ने ईंट से सर कूच कर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के पाश मोहल्ले मंशा देवी मंदिर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के बाहर सो रही राजेन्द्र यादव की पत्नी फूलमती यादव 56 साल की उसके भतीजे मोहित ने ईंट से सर कूच कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपी के बीच जमीनी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है जिसका आज फैसला आने वाला था। आरोपी मोहित ने न्यायालय के फैसले का इंतजार किये बिना ही अपनी चाची की हत्या कर दी। 


वही सुबह सुबह हत्या की वारदात सुनकर मौके पर पहुचे पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस तब ली जब उन्होंने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ