छात्रों ने बढ़ी हुई फीस को लेकर शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के खिलाफ पुतला दहन किया


छात्रों ने बढ़ी हुई फीस को लेकर शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के खिलाफ पुतला दहन किया*



अक्षयमेल समाचार

  शिव प्रसाद मौर्य-

सुल्तानपुर आज दिनांक 17/07/2019 को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) रामरती इंटर मीडिएट कॉलेज के साथियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बढ़ी हुयी तीन गुनी फीस वृद्धि के विरोध में शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश का पुतला फूंका । कार्यक्रम में एस एफ आई के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह मौजूद रहे ।

छात्रों को सम्बोधित करते हुए SFI के छात्र नेता सौरभ मिश्र ने कहा कि कॉलेज के अंदर बढ़ी हुई फीस से जितना परेशान छात्र है उससे ज्यादा अभिभावक परेशान हैं ।अभी तक फीस वृद्धि जब भी की जाती थी तो । रुपये या 2 रुपये की फीस बढ़ोतरी होती थी , सीधे -सीधे 3 गुना की फीस बढ़ोतरी करना सरकार के मनमाने और शिक्षा को व्यापार बनाने को दर्शाता है जिसका हम छात्र विरोध करते हैं ।

 SFI के जिला मंत्री राजीव तिवारी ने कहा कि एक तरफ हमारी वर्तमान राज्य सरकार के मुख्यमंत्री शपथ लेते ही कहते हैं कि अब से सभी छात्राओं को हायर एजुकेशन में मुक्त शिक्षा मिलेगी जी आज तक पूरा नही हुआ है दूसरी तरफ महाविद्यालय और यूपी बोर्ड की फीस को तीन गुना तक बढ़या इनके असली चरित्र को दिखाता है।जिसका स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) विरोध करती है और संगठन यह मांग करता है कि जल्द से जल्द इस तुगलकी फरमान को वापस लिया जाए

कार्यक्रम में उपस्थित साथी - सहीद खान , वैभव मिश्र , अशतोष सिंह , विवेक मिश्र , वीर विक्रम सिंह , अमन शर्मा , सत्यम निषाद , अभिषेक निषद, दर्जनों साथी रहे मौजूद ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ