दैनिक अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हन्डौर शेखपुर मे मुबारक अली घर मे अचानक अज्ञात कारणों लगी आग से हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।आग की लपटें और धुएं का गुबार भरने पर परिजन बाहर निकल आए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना मे घर के अन्दर रखे गृहस्थी के सामान के साथ ही भूसे मे रखा अनाज आदि जलकर राख हो गया। पीड़ित ने सूचना सौ नं. को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड व राजस्व विभाग को दी ,आग कैसे लगी यह स्पष्ट नही हो पाया है किन्तु आशंका जताई जा रही है कि घर के अंदर बिजली के तारों में शार्ट सर्किट के नजह से आग लगी होगी। आग लगने की सूचना पर गांव के ही रहने वाले नन्हे सरोज ने हिम्मत जुटा कर घर के अन्दर घुसकर अन्य कुछ जरुरी सामान जहां हटाकर उसे बचाने का प्रयास किया वहीं पर आग को फैलने से भी रोका, उनके इस साहसिक कार्य की लोग चहुंओर प्रसंशा कर रहे हैं , हलांकि इस आगजनी से पीड़ित के पक्के मकान मे दरार आ गया | आग लगने व सब कुछ आखों के सामने जलता देख पीड़ित की पत्नी सदमे से बार बार बेहोश हो जा रही थी |
0 टिप्पणियाँ