दैनिक अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
प्रयागराज अ
योध्या राजमार्ग गिरधारीगंज आरामशीन के सामने शराब पीकर चला रहा ड्राइवर शुक्रवार की शाम को अल्फा लेकर पलट गया।हादसे में चालक समेत अल्फा में सवार 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।और लोग बाल-बाल बच गये। शराब पीकर चालक प्रतापगढ़ से अल्फा में सवारी भरकर मऊआइमा के लिए जा रहा था। जब वे गिरधारीगंज आरामशीन के सामने पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गया।अल्फा पलटने से आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। हादसे में अल्फा ड्राइवर व सवार एक महिला रजिता(38) निवासी अब्दालपुर अमीननगर मऊआइमा की थी।जो गंभीर रूप से घायल हो गई।व अल्फा में सवार लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को भुपियामऊ पुलिस प्रेमशंकर व राहगीरों की मदद से घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।क्षतिग्रस्त अल्फा को पुलिस अपने कब्जे में लेकर भुपियामऊ चौकी ले गई।
0 टिप्पणियाँ