मलीन बस्ती वार्ड के जिरियामऊ पटखौली में आमजन को संचारी/वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूक किया गया


दैनिक अक्षय मेल समाचार /मनीष मिश्र 

प्रतापगढ़

संचारी रोग नियंत्रण माह जो जनपद में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2019 तक मनाया जा रहा है के क्रम में शहर क्षेत्र के मलिन बस्ती वार्ड जिरियामऊ (पटखौली) में आमजन को संचारी रोगों/वेक्टर जनित रोगों के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में उपस्थित जनसमूह को रोगों के लक्षण परिलक्षित होने पर सरकारी अस्पताल में रोगी को ले जाकर चिकित्सक को दिखाने हेतु जागरूक किया गया। आमजन को बताया गया कि यदि वेक्टर जनित रोगों (मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू एवं दिमागी बुखार) से हमें बचना है तो प्रत्येक दशा में मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिन्हित करते हुये समाप्त करना होगा। बैठक में उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया कि प्रत्येक परिवार अपने घर में एक सदस्य को जिम्मेदारी दे कि प्रत्येक रविवार को घर के छत से लेकर समस्त कमरों एवं घर के बाहर नाली में कहीं भी यदि जलजमाव पाया जाये तो उसे तुरन्त निष्प्रयोज्य कर दें, बहते पानी में मच्छर प्रजनन नही करता है। इसी क्रम में राज्य सरकार से प्राप्त शपथ पत्र भी बैठक में उपस्थित आमजन को दिलाया गया। इसी क्रम में मलीन बस्ती जिरियामऊ (पटखौली) में महिला आरोग्य समिति की खुली बैठक का आयोजन डा0 एम0 नजीब उप मुख्य चिकित्साधिकारी (नोडल अधिकारी) की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मलीन बस्ती में व्याप्त समस्याओं पर महिला आरोग्य समिति के सदस्यों द्वारा चर्चा की गयी जिसमें वार्ड में साफ-सफाई, शौचालय तथा स्वच्छ पेयजल मुख्य समस्याओं के रूप में बतायी गयी। सभासद द्वारा बताया गया कि सप्ताह में एक बार वार्ड के सभी क्षेत्रों में झाड़ू अवश्य लगवाया जाता है परन्तु सदस्यों का कहना था कि 15 दिन में कही एक बार सफाई करवायी जाती है सभासद द्वारा आश्वस्त किया गया कि सप्ताह में अवश्य सफाई करवा दी जायेगी। शौचालय प्रयोग पर चर्चा के क्रम में निकलकर आया कि जिन परिवारों को कालोनिया मिली है उनके यहां शौचालय बना है परन्तु परिवारों द्वारा शौचालय का प्रयोग नही किया जा रहा है जिस पर डा0 एम0 नजीब द्वारा शौचालय के प्रयोग से होने वाले फायदे पर प्रकाश डाला गया तथा जिन घरों में शौचालय है उसका प्रयोग अवश्य करने की अपेक्षा की गयी। महिला आयोग्य समिति के सदस्यों द्वारा शौचालय निर्माण के लिये पैसा न मिलने की बात की गयी। बैठक में सभासद आरती सरोज, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक आकाश दीप शुक्ल, सहायक मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ