सपा के पूर्व विधायक की तथाकथित प्रेमिका का हाइवोल्टेज ड्रामा

अक्षय मेल समाचार

  शिव प्रसाद मौर्य-

सुल्तानपुर से है जहाँ पूर्व सपा विधायक अनूप संडा की तथाकथित प्रेमिका समरीन ने एक बार बवाल मचाया है। प्रेमिका समरीन जबरन पूर्व विधायक के पेट्रोल पम्प स्थित कार्यालय में घुस गई है और बवाल कर रही है। फ़िलहाल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।दरअसल ये मामला है नगर कोतवाली के बस अड्डे स्थित सेठ ब्रदर्स पेट्रोल पम्प का। ये पेट्रोल पम्प पूर्व सपा विधायक अनूप संडा का है। आज देर शाम अनूप संडा की तथाकथित प्रेमिका समरीन जबरन उनके पेट्रोल पम्प कार्यालय में घुस गई और अपनी बच्चों के साथ अंदर बैठ गई। समरीन को वहां देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पेट्रोल पंप अप पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल करने लगी। इस दौरान समरीन ने पुलिस से कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक अनूप संडा ने उसे 70 लाख रुपय चुनाव लड़ने के नाम पर लिए थे और आज तक उन पैसों को वापस नहीं किया और उन्हीं पैसों की मांग के लिए वह अपने बच्चे को साथ लेकर यहां पर आई हुई है हालांकि जब बाद में विधायक की तरफ के लोग ज्यादा हो गए और मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया तो समरीन को वहां से भागना पड़ा। जाते जाते  समरीन के समर्थकों द्वारा जमकर बवाल मचाया गया इस दौरान सपा विधायक के समर्थकों ने भी समरीन की काफी झड़प हुई।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)