राजेश पाल/शुकुल बाजार /अमेठी । थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शुकुल बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली मुखबिर की सूचना पर श्यामलाल पुत्र स्वर्गीय नकछेद को पुलिस ने 10 लीटर
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया श्यामलाल पुत्र नकछेद ग्राम हयात वैश्य मौजा महोना पूरब थाना शुकुल बाजार का रहने वाला है जैसे ही थाना अध्यक्ष राज केसर सिंह को सूचना मिली तत्काल अपनी टीम उपनिरीक्षक राम हिंद सिंह हेड कांस्टेबल सुभाष चंद सोनी को लेकर अभियुक्त के घर छापा मारा जहां से अभियुक्त श्यामलाल पुत्र स्वर्गीय नक छेद को 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया बताते चलें हाल ही में बाराबंकी जिले में अवैध और जहरीली शराब पीने से लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद से पूरे प्रदेश के साथ साथ शुकुल बाजार पुलिस भी अवैध शराब के खिलाफ विशेष मुहिम चलाए हुए हैं जहां भी अवैध शराब बनती व बिकती है पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है तथा शराब के ठेकों पर भी विशेष निगरानी बरती जा रही है थाना अध्यक्ष राज केसर सिंह ने बताया अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पूरे थाना क्षेत्र में विशेष मुहिम चलाई जा रही है तथा उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से अपील की कि कहीं पर अगर अवैध शराब बनाई जा रही हो तो उन्हें सूचित करें तत्काल कार्रवाई होगी तथा अवैध कच्ची शराब पीने वालों को जागरूक करने की जरूरत है कि यह शराब जानलेवा है अवैध और कच्ची शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही नहीं यह तत्काल जान ले सकती है फिलहाल लगातार छापेमारी से अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल है
0 टिप्पणियाँ