मुसाफिरखाना।। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को विकास क्षेत्र के हनुमान मन्दिरो पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखाई दी। लोगों ने बड़े हनुमान जी को लडडू का प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। वहीं परिसर में ही स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु पहुंचे। क्षेत्र के हनुमान सहित अन्य मंदिरों पर भी काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने मारुतिनंदन के चरणों में माथा टेका। लोगों ने बजरंगी को शीश नवाकर अपनी तरक्की की कामना की।
इसी क्रम में कस्थुनी पश्चिम चौराहे पर समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य हनुमान जायसवाल की तरफ से शर्बत का वितरण किया गया।हनुमान जायसवाल नर शरबत वितरण के पूर्व हनुमान जी का पूजा पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से राहगीरों को शर्बत पिलाया।प्रवीण कुमार,सिन्टू जायसवाल, प्रेम,हर्षित, रौनक,आलोक आदि सहित कई लोग उपस्थिति रहे।
1 टिप्पणियाँ
Jay bajrang Bali🙏🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएं