अक्षय मेल समाचार।
अमेठी जिले के तहसील मुसाफिरखाना के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस, उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । उन्होंने फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश ने भी थाने की पुलिस को ताकीद किया और कहा कि ग्रामीणों की दिक्कतें गंभीरता से सुनें और उसे दूर कराएं। इस मौके पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय, बीइओ अखिलानन्द राय, वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह,सहित कई अधिकारीगण मौजूद रहे ।
0 टिप्पणियाँ