रिपोर्ट रामधीरज यादव
बाराबंकी बाराबंकी के नव निर्वाचित भाजपा सांसद का सिधौर के सिधेश्वर मंदिर के प्रांगण में विधायक दरियाबाद की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया ।
बाराबंकी जनपद के नव निर्वाचित भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत का स्वागत समारोह सिधौर कस्बा के सिधेश्वर मन्दिर के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया । स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जीत सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ की बदौलत मिली है । स्वागत आपका है कि यह स्वर्णिम अवसर आप सब द्वारा हमे मिला इसके लिए दिन रात्रि पार्टी के नीतियों का प्रसार प्रचार करके मोदी जी गले मे एक फूल जनपद के भी पड़ा । सांसद ने कहा कि आप सबके मान सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ।
विधायक दरियाबाद सतीश चंद्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात्रि मेहनत करता है यह भाजपा के ही कार्यकर्ता है जो अपनी मेहनत के जरिये आज विश्व मे सबसे बड़ी पार्टी का गौरव प्राप्त हुआ है । मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की गरीबो किसानों नव जवानों की हित मे चलाई जा रही नीतियों को जन जन तक पहुचने का काम कार्यकर्ता करके जीत दिलाने का कार्य किया है । स्वागत समारोह के पूर्व सांसद व विधायक ने मन्दिर में मथा टेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया । स्वागत करने वालो में शिवहरख सिंह, भगवंत लाल रावत,रामकुमार मिश्रा, आशुतोष ,देवी प्रसाद, रामसुंदर, रामसुमिरन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।कार्यक्रम के आयोजक भगवतलाल रावत द्वारा आये हुए सभी अतिथियों व जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया ।
0 टिप्पणियाँ